Vande Bharat Train : रेलयात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, वन्दे भारत ट्रेन का अब होगा चंडीगढ़ तक होगा विस्तार, ये सुविधा होगी बेहतर
Nov 17, 2023, 16:26 IST

Vande Bharat Train : वंदे भारत के जरिए रेल यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए रेवाड़ी से सीधा संपर्क मिलेगा। अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक स्वीकृति दी गई है। ट्रेन की समय सारणी भी शीघ्र ही जारी की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किये जाने का प्रस्ताव पिछले महीना रेलवे बोर्ड को भेजा गया था, जिसे मंजूर किया गया है।
अब ट्रेन के जरिए कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना आसान होगा व सफर सुहाना बन सकेगा।। वंदे भारत के जरिए रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे का हो जाएगा।
राव ने बताया कि रेल यात्री चंडीगढ़ से सीधे जुड़ाव की पुरानी मांग कर रहे हैं।