Two Girls Marriage : दो लड़कियों को हुआ आपस में प्यार, जब की शादी तो मच गया बवाल, जानिए अब कौन उठा रहा है सवाल?

 
Two Girls Marriage : दो लड़कियों को हुआ आपस में प्यार, जब की शादी तो मच गया बवाल, जानिए अब कौन उठा रहा है सवाल? 
WhatsApp Group Join Now

Two Girls Marriage :  चंडीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसमे दो लड़कियां शहर में नौकरी करने लग गई। यहाँ दोनों नौकरी करते करते एक दूसरे के प्यार में पड़ गई। इसके बाद दोनों लड़कियों ने शादी करने का फैसला लिया। फिर दोनों लडकियों ने बीते दिनों अपने परिजनों के सामने शहर के कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज कर शादी रचा ली।

वही इसको लेकर गुरुद्वारा में दोनों लड़कियों का आनंद कारज करवाने वाले ग्रंथी के विरोध में सिख जत्थेबंदियों ने मोर्चा खोला तो ग्रंथी ने माफी मांग ली। वहीं इस मामले की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि शहर के थाना केनाल एरिया में रहने वाली 23 साल की युवती करीब एक वर्ष पहले प्राइवेट नौकरी करने चंडीगढ़ गई थी। उस लड़की के साथ वहां मानसा की लड़की से दोस्ती हो गई। यह दोनों युवतियां चंडीगढ़ में एक ही कमरे में रहने लगी। इसी दौरान दोनों लड़कियों में प्यार हो गया। 

इसके बाद दोनों में आपस में शादी करने की ठान ली। बीते सितंबर माह में किसी तरह दोनों लड़कियों ने अपने परिजनों को शादी के लिए मना लिया।
जानकारी के अनुसार बठिंडा की रहने वाली लड़की के परिजनों ने दोनों लड़कियों की शादी करने के लिए एक जगह का चयन किया। वहां सामान्य शादी की तरह खुशियां मनाई गईं।

यहाँ ख़ुशी के मनाने के बाद कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में दोनों लड़कियों का आनंद कारज किया गया। इसके बाद दोनों लड़कियां मानसा चली गईं जिसके चलते अब वो अब एक साथ रह रही हैं। गुरुद्वारा साहिब में जब दो लड़कियों की शादी का मामला जब सिख जत्थेबंदियों के ध्यान में आया तो उन्होंने उसका विरोध जताया। 

उनका कहना है कि आनंद कारज करवाने वाले ग्रंथी ने सिख परंपराओं के उलट आनंद कारज करवाया है। यही नहीं सिख संगठनों के सदस्यों ने इसकी शिकायत एसजीपीसी से की है। इस मामले के चलते आनंद कारज करवाने वाले ग्रंथी ने तुरंत माफी मांग ली।