यहां बिकता है दुनिया का सबसे महंगा आलू, कीमत इतनी की उड़ जायेंगे होश

 
यहां बिकता है दुनिया का सबसे महंगा आलू, कीमत इतनी की उड़ जायेंगे होश
WhatsApp Group Join Now

भारत में आलू को हर सब्जी का राजा कहा जाता है,वही इसके दाम भी बड़े वाजिब होते है लेकिन अगर आलू के दाम 20-30 रुपये किलो से ऊपर चले जाएं तो यह लोगों को महंगा लगता है। लेकिन एक नई वैरायटी का पता चला है, 'Le Bonnotte' आलू, जिसकी कीमत सोने और चांदी से भी ज्यादा है।


Le Bonnotte आलू की कीमत एक किलो के लिए 50,000 से 90,000 रुपये तक होती है। यह आलू फ्रांस में उगाया जाता है, वह भी काफी कम क्षेत्रफल में, इसलिए इसकी कीमत इतनी ज्यादा है

इसकी सीमित उपलब्धता और उच्च मांग के कारण, ले बोनोटे आलू दुनिया के सबसे महंगे आलू में से एक हैं। यूपी और हरियाणा में आलू का थोक भाव फिलहाल 500 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि यहां Le Bonnotte आलू की कीमत सोने और चांदी से भी अधिक है।

Le Bonnotte आलू नोइरमौटियर द्वीप पर उगाई जाती है और हर साल मई और जून महीने में ही इसकी उपलब्धता होती है। इसकी खासियत है इसका छोटा आकार, नाजुक त्वचा, और मखमली बनावट।

लोग महंगे Le Bonnotte आलू को खरीदने के लिए बाजार में लाइनों में खड़े हैं, लेकिन इसका कारण इसकी सीमित उत्पादन की वजह से है। पूरी दुनिया में इसका उत्पादन मात्र 100 टन के करीब होता है और इसलिए इसकी मांग भी हमेशा बरकरार रहती है।