Success Story: दो बार असफल होने के बावजूद नहीं मानी हार, तीसरे प्रयास में UPSC क्रैक कर बन गई IPS अफसर, पढ़े सफलता की कहानी

बहुत से लोग असफल होने के बाद हार मान लेते है, और अपने सपनों को छोड़ कर अपनी राह बदल लेते है।
 
दो बार असफल होने के बावजूद नहीं मानी हार, तीसरे प्रयास में UPSC क्रैक कर बन गई IPS अफसर, पढ़े सफलता की कहानी 
WhatsApp Group Join Now

Success Story: बहुत से लोग असफल होने के बाद हार मान लेते है, और अपने सपनों को छोड़ कर अपनी राह बदल लेते है। मगर सिविल सर्वेंट आशना चौधरी ने ऐसा नहीं किया। असफल होनें के बावजूद उन्होनें हार नहीं मानी बल्कि रात दिन मेहनत कर अपना मुकाम हासिल किया।

आशना चौधरी तीसरी बार में बनीं IPS, जानिए सफलता की कहानी

ये सक्सेस स्टोरी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा की रहने वाली आशना चौधरी की हैं। उनके पिता डॉ अजीत चौधरी सरकारी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। आशना की शुरुआती पढ़ाई पिलखुवा के सेंट जेवियर्स स्‍कूल से हुई। इसके बाद उदयपुर के स्कूल से उनकी पढ़ाई हुई। 12वीं के बाद आशना ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है। 

IPS आशना चौधरी की 7 खूबसूरत Photos, देखते ही नहीं हटेगी नजर

बाद में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्‍टर्स किया। इसके साथ ही उन्होंने एक एनजीओ के साथ भी काम किया था। आशना ग्रेजुएशन के बाद ब्रेक लेना चाहती थीं, मगर परिवार वालों ने यूपीएससी की तैयारी करने की सलाह दी। जिसके बाद आशना  ने 2019 से UPSC की तैयारी शुरू कर दी। 

IPS आशना चौधरी की खूबसूरती की गवाही देती 10 तस्वीरें


लेकिन पहले दो प्रयासों में वह असफल हो गई। इसके बावजूद आशना ने हार नहीं मानी, बल्कि अब उन्होनें अपने असफल होने के पीछे की वजह पता कि और फिर रात दिन की मेहनत करते हुए आशना ने यूपीएससी परीक्षा 2022 में 116वीं रैंक हासिल की और आज वह एक IPS ऑफिसर है। आशना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।