Rules Change: 1 अप्रैल से होने जा रहा हैं पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के नियमों में बदलाव

वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त होने जा रहा है। अगले महीने 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होगा। आने वाला महीना वित्तीय कार्यों और अन्य कई पहलुओं के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।

 
Rules Change
WhatsApp Group Join Now

Rules Change: वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त होने जा रहा है। अगले महीने 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होगा। आने वाला महीना वित्तीय कार्यों और अन्य कई पहलुओं के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।

इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले आपको कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने चाहिए। 1 अप्रैल से कई नियम बदलने जा रहे हैं। यदि आप 31 मार्च तक अपना महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं करते हैं।

ऐसे में आपको भविष्य में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 1 अप्रैल 2023 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसका सीधा असर आपके जीवन पर पड़ेगा। ऐसे में आपको 1 अप्रैल से नियमों में होने वाले बदलावों के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल से किन नियमों में बदलाव होने जा रहा हैm

पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में हो सकता है बदलाव

आप जानते ही होंगे कि सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। इसके अलावा 1 मार्च को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 1 अप्रैल से एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल के दाम फिर से बढ़ सकते हैं।