Punjab Weather : पंजाब के इन जिलों में 2 दिन होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

पंजाब पर इस बार मानसून मेहरबान दिख रहा है। अगले 2 दिन तक मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। 
 
पंजाब के इन जिलों में 2 दिन होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट 
WhatsApp Group Join Now

Punjab Weather :  पंजाब पर इस बार मानसून मेहरबान दिख रहा है। अगले 2 दिन तक मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के बाद धूप निकलने से गर्मी बढ़ जाती है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

राज्य भर में अगले दो दिनों तक मौसम का ऑरेंज व येलो अलर्ट घोषित किया गया है जिसमें पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी से भारी वर्षा की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार विभिन्न जिलों में कहीं बादल छाए रहे तो कहीं धूप निकली।

धूप निकलने से बढ़ी उमस

धूप निकलने के साथ गर्मी व उमस दोनों ही झेलनी पड़ी। गुरुवार देर रात कुछ जिलो में वर्षा भी हुई। जिला बठिंडा में सबसे अधिक 29.5 एमएण, पठानकोट में 11 एमएण, फिरोजपुर में 2.5 एमएम और मोगा में एक एमएम तक वर्षा हुई। शुक्रवार जिला बठिंडा का दिन का तापमान सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भारी बारिश की संभावना

वहीं फरीदकोट का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, जिला फिरोजपुर का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय। राज्य भर में औसतन तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार शनिवार मौसम का ऑरेंज अलर्ट रहेगा जिसमें कुछ-कुछ हिस्सों में भारी से भारी वर्षा हो सकती है। वहीं रविवार मौसम का येलो अलर्ट रहेगा जिस दौरान कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है।