Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करे लेटेस्ट प्राइस

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती है।
 
पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी
WhatsApp Group Join Now

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती है। अगर आप भी गाड़ी लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं तो अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जरुर चेक कर लें।

कब मिली थी राहत?
केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से मार्च महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था। चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से घटाया गया था। हालांकि उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

शहर      पेट्रोल              डीजल

दिल्ली     94.72          87.62

मुंबई     103.94          89.97

कोलकाता     103.94     90.76

चेन्नई     100.85           92.44

बेंगलुरु     102.86        88.94
 
लखनऊ     94.65        87.76

नोएडा     94.66           87.76

गुरुग्राम     94.98          87.85

चंडीगढ़     94.24         82.40

पटना     105.42          92.27

OMCs जारी करती हैं दाम
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं। 

ऐसे चेक होते हैं दाम
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा।  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।