Parliament Security Breach: संसद में हंगामा करने वाले लड़का और लड़की कौन हैं ?, जानिये पूरी जानकारी

Parliament Security Breach: संसद हमले की बरसी पर आज संसद के बाहर हड़कंप मच गया गया। यहां पर दो लोग नारेबाजी करने लगे और कलर गैस का छिड़काव करने लगे। इससे संसद परिसर के बाहर हड़कंप मच गया। बता दें कि ये घटना संसद के बाहर की है। संसद के अंदर लोकसभा में सुरक्षा चूक की एक दूसरी घटना हुई है।
इस घटना में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनके नाम नीलम और अनमोल शिंदे है। नीलम महिला है और उनकी उम्र 42 साल है वो हरियाणा के हिसार की रहने वाली है।
जानकारी के मुताबिक नीलम जींद के घसो गांव की रहने वाली है और हिसार में आगामी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह दो दिन पहले ही पीजी से गई थी।
दूसरे आरोपी का नाम अनमोल शिंदे है। अनमोल के पिता का नाम धनराज शिंदे है और महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। इसकी उम्र 25 साल है।
#WATCH | Delhi: Two protestors, a man and a woman have been detained by Police in front of Transport Bhawan who were protesting with colour smoke. The incident took place outside the Parliament: Delhi Police pic.twitter.com/EZAdULMliz
— ANI (@ANI) December 13, 2023
ये घटना संसद भवन के बाहर और ट्रांसपोर्ट भवन के सामने हुई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इन दोनों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी पूछताछ कर रही है।