नया अपडेट! बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर हफ्ते मिलेगी दो दिन की छुट्टी, बस ये होगी शर्त

अगर आप बैंक कर्मचारी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आई है। जिसमें बैंक कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
 
नया अपडेट! बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी!
WhatsApp Group Join Now

Bank Weekly Off: अगर आप बैंक कर्मचारी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आई है। जिसमें बैंक कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय बैंक संघ (IBA) बैंक यूनियनों की पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग पर विचार कर रहा है। 

अगर यह मांग पूरी होती है तो जल्द ही बैंक कर्मचारियों को दो दिन का साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 5 दिन के वर्क वीक में हर दिन काम के घंटे 50 मिनट तक बढ़ाए जा सकते हैं।

महीने में 8 दिन की साप्ताहिक छुट्टी

बता दें कि अब बैंक कर्मचारियों को एक सप्ताह छोड़कर शनिवार को अवकाश मिलता है। अगर इस नियम को मान लिया जाए तो बैंक कर्मचारियों को महीने में 6 दिन की साप्ताहिक छुट्टी की जगह 8 दिन की छुट्टी मिलेगी। 

लेकिन इसके लिए सरकार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 के तहत सभी शनिवार को अवकाश घोषित करना होगा।

बैंक कर्मचारी फिलहाल शनिवार को करते है काम

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बताया कि सरकार को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 के तहत सभी शनिवारों को छुट्टियों के रूप में अधिसूचित करना होगा। 

अभी बैंक कर्मचारी फिलहाल वैकल्पिक शनिवार को काम करते हैं। टीओआई की रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई थी

कर्मचारियों के लिए रखी गयी ये शर्त 

हफ्ते में 5 वर्किंग डे और 2 दिन की छुट्टी को लेकर IBA और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (UFBI) के बीच बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसोसिएशन ने हफ्ते में 5 दिन काम करने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। 

लेकिन कर्मचारियों को सुबह 9.45 बजे से शाम 5.30 बजे तक रोजाना 40 मिनट ज्यादा काम करना होगा।

12 दिन बैंक रहेंगे बंद 

मार्च के महीने में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। जहां कुछ बैंक अवकाश पूरे देश में होंगे, वहीं कुछ स्थानीय अवकाश यानी राज्य में मनाए जाने वाले त्योहार के हिसाब से अवकाश रहेगा। सार्वजनिक अवकाश के दिन सभी बैंक बंद रहते हैं। 

कुछ बैंक क्षेत्रीय त्यौहार और अवकाश मनाते हैं, इसलिए उस राज्य में उस दिन बैंक बंद रहते हैं। मार्च 2023 में कई त्यौहार हैं जैसे होली, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी आदि। 

हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं। ये छुट्टियां विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना के तहत दी जाती हैं।