Monsoon Updates: अब उत्तर भारत के इस राज्य में दस्तक देगा मानसून, जानिए कहां- कहां होगी झमाझम बारिश

दक्षिण भारत के राज्यों में जहां मानसून ने दस्तक दे दी है तो वहीं उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।
 
अब उत्तर भारत के इस राज्य में दस्तक देगा मानसून, जानिए कहां- कहां होगी झमाझम बारिश 
WhatsApp Group Join Now

Monsoon Updates: दक्षिण भारत के राज्यों में जहां मानसून ने दस्तक दे दी है तो वहीं उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई, मगर गर्मी पर इसका असर कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिला। 


इसी बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है।  मौसम विभाग की मानें तो केरल के तट से होकर चला मानसून अब जल्द ही उत्तर भारत के राज्यों में प्रवेश करेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। 


वहीं महाराष्ट्र के कई जिलों में मानसून के प्रवेश करने के बाद से भारी बारिश देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ में भी मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने के बाद भारी बारिश दर्ज की जाएगी। 

इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा और आसपास के तटीय राज्यों जैसे- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान हल्की गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस महीने के अंत तक मानसून राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में एंट्री कर सकता है।