Monsoon Updates: महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, जानिए आपके शहर में कब होगी झमाझम बारिश

महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, जानिए आपके शहर में कब होगी झमाझम बारिश 
 
 Monsoon Updates: महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, जानिए आपके शहर में कब होगी झमाझम बारिश 
WhatsApp Group Join Now
Monsoon Updates: देश के राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यो में गर्मी का सितम जारी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में हुई बूदांबादी से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन दिन की तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। 

 


अब ऐसे मानसून उत्तर भारत के लोगों को मानसून का इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट दिया है। मौसम विभाग की मानें तो महाराष्ट्र में मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून 6 जून को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। वहीं, मासून रत्नागिरी और सोलापुर की ओर बढ़ रहा है। 

 

मुंबई में 9-10 जून के आसपास मानसून आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि अगले कुछ दिनों में मानसून पूरे भारत में आगे बढ़ेगा, लेकिन अगले सप्ताह से कमजोर पड़ सकता है। इस दौरान पश्चिमी तट को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में कम बारिश होगी। वहीं, जून के अंत तक मासून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में मानसून 20 जून को आने का अनुमान है।