Monsoon Updates: केरल से गोवा पहुंचा मॉनसून, अब इस राज्य में होगी झमाझम बारिश

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। ऐसे में हर किसी को अब मानसून का इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट दिया है।
 
केरल से गोवा पहुंचा मॉनसून, अब इस राज्य में होगी झमाझम बारिश 
WhatsApp Group Join Now

Monsoon Updates: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। ऐसे में हर किसी को अब मानसून का इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ने गोवा में दस्तक दे दी है और अगले 4 से 5 दिन में मुंबई में भी मॉनसून सेट होने की संभावना है। 


इस दौरान मुंबई में मानसून के चलते भारी बारिश होगी। इस पर क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सुनील कांबले ने जानकारी देते हुए बताया कि गोवा में मॉनसून सेट हो चुका है। यदि स्थिति अनुकूल बनी रही तो आगामी 4 से 5 दिन में मुंबई में मॉनसून दस्तक दे देगा।


 राज्य के कई हिस्सों में प्री मॉनसून बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो नवी मुंबई में प्री मॉनसून शुरू हो गया है। ऐसे में आज या फिर कल तक मुंबई में भी प्री मॉनसून बारिश होनें की संभावना जताई जा रही है। मौजूदा समीकरण को देख यह लगता है कि 10 जून को मॉनसून मुंबई में दस्तक दे देगा। 


बता दें कि नवी मुंबई में प्री मॉनसून बारिश पिछले दो दिनों से हो रही है, लेकिन मुंबईकरों को अब भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। ऐसे में जल्द ही मुबंईवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।