Monsoon Update: यूपी वालों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानें कब दस्तक देगा मानसून

प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज लू ने लोगों घर के अंदर रहने को मजबूर कर दिया है। बीते दिन यूपी में भयंकर लू का प्रकोप रहा।
 
यूपी वालों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानें कब दस्तक देगा मानसून
WhatsApp Group Join Now

UP Monsoon Updates: प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज लू ने लोगों घर के अंदर रहने को मजबूर कर दिया है। बीते दिन यूपी में भयंकर लू का प्रकोप रहा। गर्मी से निजात पाने के लिए सभी मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

हीटवेव से जल रहा है पूरा यूपी

यूपी में लोग हीटवेव से परेशान हैं। गर्मी से यूपी के कई जिले जल रहे हैं। लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून को इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में कब दस्तक देगा मानसून (Monsoon In UP)
गर्मी से बेहाल प्रदेशवासी मानसून की राह देख रहे हैं। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब केरल से दूसरे राज्यों की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 

उत्तरी अरब के अधिक हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों के दौरान समुद्र, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्से और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्से में मानसून दस्तक दे सकता है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही मानसून यूपी में दस्तक दे देगा।

यूपी में कब होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश से मानसून एंट्री कर लेगा। इस दौरान गोरखपुर, देवरिया, इलाहाबाद और वाराणसी के कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 25 जून के आसपास मानसून दक्षिण-पश्चिमी यूपी की ओर बढ़ेगा। ऐसे में बरेली, बदायूं, इटावा और हरदोई के आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

 नोएडा-गाजियाबाद में भी 30 जून के आसपास बारिश हो सकती है। 
24 से 25 जून के आसपास मानसून राजधानी लखनऊ में आ सकता है।