Karnataka Chunav Result Live : चुनाव आयोग के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा पीछे खिसकी, यहां देखें पूरा अपडेट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती जारी है
 
चुनाव आयोग के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा पीछे खिसकी
WhatsApp Group Join Now

Karnataka Chunav Result Live : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती जारी है। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 73.19 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

वहीं भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस अब तक 114 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है। 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है।

जबकि, भाजपा पीछे खिसक गई है 71 सीटों पर पहुंच गई है। क्षेत्रीय दल जनता दल सेक्युलर का अच्छा प्रदर्शन जारी है और पार्टी 32 सीटों पर आगे है।

2018 के आंकड़े

2018 के विधानसभा चुनावों में, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, उसके बाद कांग्रेस 78 सीटों के साथ और जनता दल (सेक्युलर) 37 सीटों के साथ उभरी। इस बार 224 विधानसभा क्षेत्रों में, कुल 2,615 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।