Jharkhand Weather Update: चक्रवात ‘रेमल’ का असर, झारखंड के इन जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रहे चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल में इसका असर दिखेगा। इन इलाकों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसआ आंशिक असर राजधानी और आसपास के इलाकों में भी हो सकता है।

 
 चक्रवात ‘रेमल’ का असर, झारखंड के इन जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी
WhatsApp Group Join Now

बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रहे चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल में इसका असर दिखेगा। इन इलाकों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसआ आंशिक असर राजधानी और आसपास के इलाकों में भी हो सकता है।


27 और 28 मई को कई हिस्सों में बारिश की संभावना

गहरे दबाव का क्षेत्र और उत्तर और उससे सटे मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का असर झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इसके उत्तर की ओर बढ़ने और 26 मई की सुबह तक उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पूर्वोतर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 26 मई की आधाी रात तक सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों को 110-120 से लेकर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ पार करने की संभावना है।

27 और 28 मई को कई हिस्सों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव के कारण 27 और 28 मई को बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 120 किलोमीटर के आसपास हो सकती है। जबकि 26 मई को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार तक हवाएं चल सकती हैं। 27 और 28 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार छोड़ कर अन्य जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

चक्रवात ‘रेमल’ के कारण आसमान में बादल छाये

चक्रवात ‘रेमल’ के असर के कारण रांची आसपास के अलावा संताल और कोल्हान के इलाके में सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए है। बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर बारिश और वज्रपात को लेकर 28 मई तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

गढ़वा, गोड्डा, पलामू का तापमान 40 डिग्री

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान शनिवार को 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। गढ़वा, गोड्डा, पलामू और सरायकेला जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। शेष जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।