IMD Weather Alert: देश के इन राज्यों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

 
देश के इन राज्यों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान
WhatsApp Group Join Now

मौसम प्रणाली:

पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभ मंडल में एक निम्न दवा की रेखा के रूप में देखा जा सकता है जो औसत स्तर से 5.8 किलोमीटर ऊपर है और लगभग 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 74 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रही है।

12.6 किमी ऊपर 140 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत पर चल रही है।

पूर्वी असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक ट्रफ रेखा विदर्भ से तमिलनाडु तक जा रही है जो मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजर रही है।

3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई।
दिल्ली, झारखंड, सिक्किम, शेष पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।

राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है।

तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

3 फरवरी से पश्चिमी हिमालय में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी शुरू होने की उम्मीद है और 5 फरवरी तक जारी रह सकती है।

3 फरवरी को राजस्थान के कई हिस्सों और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

चार और पांच फरवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

5 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी और 6 फरवरी तक मौसम लगभग साफ हो जाएगा।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रह सकती है।

बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।