लव मैरिज का खौफनाक अंत, अलग-अलग कमरे में मिली पति- पत्नी की लाश, 1 साल पहले ही हुई थी शादी

 लव मैरिज का खौफनाक अंत, अलग-अलग कमरे में मिली पति- पत्नी की लाश, 1 साल पहले ही हुई थी शादी 
 
 लव मैरिज का खौफनाक अंत, अलग-अलग कमरे में मिली पति- पत्नी की लाश, 1 साल पहले ही हुई थी शादी 
WhatsApp Group Join Now
UP News: यूपी के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति- पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव अलग-अलग कमरे फंदे से लटके हुए मिले है। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला प्रयागराज के यमुनानगर का है। यहां मेजा के मनुपुरा गांव के रहने वाले दपंती ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय अरविंद शर्मा उर्फ राजन, और 25 वर्षीय दीक्षा के तौर पर हुई है। अरविंद शर्मा पिकअप चालक था। करीब एक साल पहले ही उसने उतराव की रहने वाली दीक्षा से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले ही दीक्षा अपने पिता के साथ मायके गई हुई थी। 

जिसके बाद दीक्षा को लेने उसका पति अरविंद उसके मायके गया था। दोनों दीक्षा के मायके से आ गए। लेकिन अरविंद दीक्षा को घर ले जाने के बजाय उरुवा चौराहे पर एक किराए के कमरे में पत्नी के साथ रुक गया। जिसके बाद रविवार की सुबह दोनों का शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटकता मिला। दंपती की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की जा रही थी, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।