Haryana Weather: हरियाणा सहित इन राज्यों में बढ़ी गर्मी, लोग गर्म हवाओ से हुए बेहाल, जाने मौसम का हाल

Haryana Weather: हरियाणा-पंजाब में लगातार गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं। दिन में गर्म लू चलने की वजह लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया हैं। मौसम विभाग द्वारा हरियाणा के हिसार का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। वहीं पंजाब के लुधियाना का तापमान 43.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया हैं।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि मंगलवार को मौसम में बदलवा देखने को मिल सकता हैं। आज और कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही कई स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। वहीं 19 मई को हरियाणा में मौसम खुश्क के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग द्वारा हरियाणा में पिछले 24 घंटे के भीतर तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वहीं पंजाब के तापमान की बात करें तो यहां 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे यहां का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक पहुंच गया है।
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल में सक्रिय है जिसका प्रभाव 19 मई तक हरियाणा में देखे को मिल सकता है।
इसकी वजह ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और आंधी चलने की संभावना है। हिमाचल में बर्फबारी शिमला में तेज आंधी चली थी। लेकिन इसके बावजूद भी ऊना का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।