Government News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द हो सकता है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान!

केंद्र सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
 
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

Government News : केंद्र सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यह अच्छी खबर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के तौर पर आ सकती है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। कई राज्यों में कर्मचारियों को अब केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। 

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने से डीए में बढ़ोतरी मिलेगी

मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को इस महीने की सैलरी के साथ बढ़ा हुआ भत्ता भी मिलने जा रहा है। राज्य सरकारी कर्मचारियों को 6 महीने का एरियर भी दिया जा रहा है. ऐसे में ये खबर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छा संकेत हो सकती है.

केंद्रीय कर्मचारियों का दूसरा महंगाई भत्ता कब बढ़ेगा?

इस साल मार्च में केद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था। कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए डीए बढ़ोतरी की घोषणा की गई। केंद्र सरकार ने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी से 42 फीसदी कर दिया था।  

कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू की गई थी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए यह भी कहा कि इस बढ़ोतरी के लिए सरकार 12,815 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दूसरी बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

अगर जुलाई में महंगाई भत्ते में दूसरी बार बढ़ोतरी होती है तो यह 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।