Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट, जानिए आपके शहर में आज कितना सस्ता हुआ सोना

आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। इसी के चलते 24 जुलाई यानि आज राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 65100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 70,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का रेट 64,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, चांदी की कीमत 87,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जानिए महानगरों में आज सोने की कीमत कितनी है?
महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट 65100 और 24 कैरेट का रेट 71010 रुपये है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने का रेट 64950 और 24 कैरेट का रेट 70860 रुपये है।
कोलकाता में आज 22 कैरेट सोना 64950 रुपये, वहीं 24 कैरेट का भाव 70860 पर है।
चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 24 जुलाई को 64900 और 24 कैरेट सोने की कीमत 70800 पर ट्रेंड कर रही है।
राष्ट्रीय स्तर सोने का रेट
वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 69194 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव आज 84897 रुपये किलो है।