Gold Price Today: नए साल के दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चेक करें आज का 10 ग्राम गोल्ड का रेट
नया साल शुरु हो गया है। साल के दूसरे दिन आज सोना महंगा हो गया है। सोने का भाव 2 जनवरी 2025 को 500 रुपये बढ़ा है। गुरुवार को सोने की कीमत में कल 1 जनवरी की तुलना में 500 रुपये की तेजी आई।
देश के ज्यादातर शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 78,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपये के आसपास है। जानिए आज आपके शहर में सोने का भाव क्या है।
2 जनवरी 2025 को सस्ती हुई चांदी
आज देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 90,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।
2025 में सोने-चांदी का अनुमान
एक्सपर्ट का कहना है कि 2025 में भी सोने-चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सोना 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकता है।
हालांकि, अगर भू-राजनीतिक संकट सुलझता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटाता है, तो इन धातुओं की कीमतों पर प्रभाव पड़ सकता है।
2 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,650 78,150
नोएडा 71,650 78,150
गाजियाबाद 71,650 78,150
जयपुर 71,650 78,150
गुड़गांव 71,650 78,150
लखनऊ 71,650 78,150
मुंबई 71,500 78,000
कोलकाता 71,500 78,000
पटना 71,550 78,050
अहमदाबाद 71,550 78,050
भुवनेश्वर 71,500 78,000
बेंगलुरु 71,500 78,000