Gold Price Today: आज सोने की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार,चेक करें 10 ग्राम सोने का रेट
पिछले काफी सयम से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। नए साल के तीसरे दिन सोने की कीमतों में 330 रुपये की तेजी रही। शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 22 कैरेस सोने का रेट 300 रुपये और 24 कैरेट सोना 330 रुपये तक महंगा हुआ है।
देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 78,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 71,900 रुपये के आसपास है। जानिए आज आपके शहर में सोने का भाव क्या है।
3 जनवरी 2025 को सस्ती हुई चांदी
देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 90,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है।
क्यों महंगा हुआ सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त और घरेलू बाजार में निवेशकों की मांग की वजह से बढ़ोत्तरी हुई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि रूपये की कमजोरी और इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती ने सोने के रेट को सहारा दिया।
घरेलू बाजार में सोने की कीमत 77,300 रुपये के ऊपर बनी हुई है और कॉमेक्स बाजार में भी सोना 2,640 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा है। बाजार की नजर अब अमेरिका से आने वाले बेरोजगारी और पीएमआई जैसे वृहद आर्थिक आंकड़ों पर है, जो सर्राफा बाजार में अस्थिरता ला सकते हैं।
3 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,950 78,480
नोएडा 71,950 78,480
गाजियाबाद 71,950 78,480
जयपुर 71,950 78,480
गुड़गांव 71,950 78,480
लखनऊ 71,950 78,480
मुंबई 71,800 78,330
कोलकाता 71,800 78,330
पटना 71,850 78,380
अहमदाबाद 71,850 78,380
भुवनेश्वर 71,800 78,330
बेंगलुरु 71,800 78,330