Gold Price Today: नए साल के पहले दिन सोना सस्ता हुआ या महंगा? चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट
आज से नए साल का आगाज हो चुका है। साल के पहले दिन सोने की कीमतों में कमी आई है। आज 1 जनवरी 2025 को सोना 450 रुपये तक सस्ता हुआ है। कल मंगलवार 31 दिसंबर की तुलना में आज सोने के दाम में गिरावट रही।
देश के ज्यादातर शहरो में आज 24 कैरेट सोने का भाव 77,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपये के आसपास दर्ज की गई है। जानिए आपके शहर में आज सोने का भाव क्या है।
1 जनवरी 2025 को सस्ती हुई चांदी
आज सोने के साथ चांदी भी सस्ती हुई है। आज देशभर में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 90,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को चांदी का भाव 92,500 रुपये पर था। चांदी में नए साल के दिन 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
आगे कैसी रहेगी सोने की चाल?
नए साल में सोने के भाव में फिर से तेजी आने की संभावना है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रुपये की कमजोरी,रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के तनाव के चलते सोने की मांग में बढ़ोत्तरी हो रही है।
निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों में रुचि और ज्वैलर्स की बढ़ती खरीदारी भी कीमतों को प्रभावित कर रही है। इन सभी कारकों के चलते सोने की कीमतें आने वाले दिनों में ऊंचाई छू सकती हैं।
1 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,250 77,710
नोएडा 71,250 77,710
गाजियाबाद 71,250 77,710
जयपुर 71,250 77,710
गुड़गांव 71,250 77,710
लखनऊ 71,250 77,710
मुंबई 71,100 77,560
कोलकाता 71,100 77,560
पटना 71,150 77,610
अहमदाबाद 71,150 77,610
भुवनेश्वर 71,100 77,560
बेंगलुरु 71,100 77,560