Draupadi Murmu : कभी रहीं पार्षद आज भाजपा ने बना दिया राष्ट्रपति उम्मीदवार, जानिए कौन हैं द्रौपदी मुर्मू ?

 
Draupadi Murmu : कभी रहीं पार्षद आज भाजपा ने बना दिया राष्ट्रपति उम्मीदवार, जानिए कौन हैं द्रौपदी मुर्मू ?
WhatsApp Group Join Now

Draupadi Murmu Presidential Candidate : भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसके लिए उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को चुना है। मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रहीं है । मंगलवार को विपक्ष ने देश के सबसे बड़े पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम का ऐलान किया. अगर मुर्मू इस मुकाबले में सफल होती हैं तो वह देश की पहली (First tribal woman presiden) आदवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

Draupadi Murmu देश की पहली आदवासी महिला राज्यपाल भी बनीं थीं । वह 2015-2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं। 20 जून 1958 को जन्मी मुर्मू ने अपनी स्कूली शिक्षा रामदेवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर से शुरू की। वह स्नातक है। उनके पति श्यामचरण मुर्मू इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी एक बेटी है। उसका नाम इतिश्री मुर्मू है। इतिश्री की शादी हो चुकी है।

Draupadi Murmu : कभी रहीं पार्षद आज भाजपा ने बना दिया राष्ट्रपति उम्मीदवार, जानिए कौन हैं द्रौपदी मुर्मू ?

2013 से 2015 तक Draupadi Murmu बीजेपी के एस.टी. मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य रहीं है । 2010 में, उन्होंने मयूरभंज (पश्चिम) से भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। उन्हें 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक का नीलकंठ पुरस्कार मिला। 2006-2009 के बीच, वह भाजपा के एस.टी. मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं।

Draupadi Murmu : कभी रहीं पार्षद आज भाजपा ने बना दिया राष्ट्रपति उम्मीदवार, जानिए कौन हैं द्रौपदी मुर्मू ?

2004-2009 के बीच, Draupadi Murmu रायरंगपुर, उड़ीसा से विधान सभा की सदस्य रहीं । 2002-2009 के बीच मुर्मू ने बीजेपी के एस.टी. मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में भी कार्य किया। 2000-2004 के बीच, वह उड़ीसा सरकार में परिवहन और वाणिज्य मंत्री रहीं । 2002-2004 तक वे उड़ीसा सरकार के पशुपालन विभाग की प्रभारी रहीं । 1997 में, वह एक पार्षद बनीं और रायरंगपुर की उपाध्यक्ष नियुक्त की गईं।

Draupadi Murmu के एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चयन के संबंध में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया –

'मुझे विश्वास है कि वह एक महान राष्ट्रपति होंगी।' पीएम ने लिखा, द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा में समर्पित किया है। उन्‍होंने गरीबों, दलितों के साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। विश्वास है कि वह देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। लाखों लोग, विशेष रूप से जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है, वो मुर्मू के जीवन से बड़ी शक्ति प्राप्त करते हैं। नीतिगत मामलों की उनकी समझ और दयालु स्वभाव से देश को बहुत लाभ होगा।