Delhi Weather: दिल्ली वालों को झुलसा रही भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यो में भीषण गर्मी का सितम जारी है। लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल इन राज्यों में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यो में भीषण गर्मी का सितम जारी है। लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल इन राज्यों में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के कई हिस्सों में आज भी लू की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। इसके अलावा आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।
बृहस्पतिवार से लगातार पांच दिनों तक लू चलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 से 31 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। ऐसे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं मानसून को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में इस महीने के अंत तक मानसून की बारिश हो सकती है।