Delhi Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली में छाए रहेंगे आंशिक बादल, जानिए लू को लेकर क्या है IMD का अपडेट

दिल्ली में शनिवार आंशिक बादल छाए रहे। इससे दिल्लीवासियों को लू से राहत मिली।
 
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली में छाए रहेंगे आंशिक बादल, जानिए लू को लेकर क्या है IMD का अपडेट
WhatsApp Group Join Now

Delhi Weather: दिल्ली में शनिवार आंशिक बादल छाए रहे। इससे दिल्लीवासियों को लू से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिह होने की वजह से आज भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। 

इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके बाद बुधवार तक दिल्ली के कई इलाकों में फिर से लू चलेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। IMD ने सोमवार से बुधवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

एक दिन पहले पहले अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसका कारण यह है कि आकाश में बादल होने के साथ-साथ दक्षिण पश्चिम की तरफ से 37 किलोमीटर की गति से हवा भी चली।

दिल्ली में खराब श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता
शनिवार को भी राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार रही। सीपीसीबी के मुताबिक अगले 3 दिन तक राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही रहेगी।