DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, नए साल पर मिल सकता है बड़ा तोहफा
साल 2024 खत्म होने वाला है। कुछ ही दिनों में साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है। केंद्र सरकार के ऐलान से केंद्रीय कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे। नए साल की शुरुआत में सरकार कर्मचारियों के डीए दरों में बढ़ोत्तरी कर सकती है।
जल्द मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
सरकार डीए की दरों में 3 फीसदी बढ़ोत्तरी कर सकती है। जिसके बाद यह बढ़कर 53 परसेंट से 56% तक हो जाएगा। फरवरी महीने में पेश होने वाले बजट में 18 महीने के डीए एरियर पर भी केंद्र सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।
डीए मे होगी 3% की वृद्धि
केंद्र सरकार की ओर से साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशनरों को DA/DR की दरों में जनवरी व जुलाई में संशोधन किया जाता है। यह संशोधन AICPI इंडेक्स के छमाई आंकड़ों पर निर्भर करता है। केंद्र सरकार के इस फैसले का 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है।
कब होगा ऐलान
संभावना जताई जा रही है कि सातवें वेतन आयोग के तहत इसकी घोषणा फरवरी या फिर मार्च के महीने में किया जा सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों को हमेशा डीए में बढ़ोत्तरी का इंतजार रहता है। केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से भी इसमें वृद्थि को लेकर घोषणा किया जाता है।