Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में लोगों को उमस से मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

 
sai

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, इसी बीच हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में 19.3 MM बारिश हुई है। इससे शहर के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अगले तीन दिन तक भी इसी प्रकार हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है।

लोगों को उमस से मिली राहत

पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण शहर का तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। अब रविवार को हुई बारिश के बाद शहर के तापमान में एकदम से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इस कारण लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

इस प्रकार रहेगा तापमान

आज शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, 19 सितंबर से 22 सितंबर तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 23 सितंबर को 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।