CG Weather Update: राजधानी में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार यानी आज प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
 
 राजधानी में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, तीन डिग्री तक गिरेगा पारा
WhatsApp Group Join Now

 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार यानी आज प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं कई स्थानों पर गरज और चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने के आसार है।

साथ ही राजधानी में मौसम आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई जा रही है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के संकेत हैं। वहीं, अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में पांच सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।

सर्वाधिक वर्षा पखांजूर में पांच सेमी, गीदम, केशकाल, नगरी में चार सेमी, कटेकल्याण, ओरछा, बस्तर व दंतेवाड़ा में तीन सेमी, बस्तानार, तोकापाल, काेंडागांव, कांकेर, मानपुर, मोहला में दो सेमी, जबकि कुछ अन्य स्थानों पर एक सेमी वर्षा दर्ज की गई।

वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिणी छत्तीसगढ़ ही रहा। इसके अलावा मध्य एवं उत्तर छत्तीसगढ़ में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

यह बन रहा है सिस्टम

एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड एवं आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं, एक द्रोणिका, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के ऊप्र स्थित चक्रवाती परिसंचरण महाराष्ट्र होते हुए, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी वजह से वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल रही है।

अधिकतम पारा 6.4 डिग्री तक कम

मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षों के औसत आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान कम चल रहा है। जगदलपुर में यह 6.4 डिग्री सेल्सियस, माना में 3.8 डिग्री, दुर्ग में 2.6 डिग्री, अंबिकापुर में 2.4 डिग्री, बिलासपुर में 2.5 डिग्री और पेंड्रा रोड में सामान्य औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस तक कम है।

न्यूनतम पारा चार डिग्री तक कम

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से चार डिग्री तक कम है। आंकड़ों के अनुसार यह दुर्ग में चार डिग्री, अंबिकापुर में 3.6 डिग्री, माना में 2.6 डिग्री, जगदलपुर में 1.9 डिग्री, बिलासपुर में एक डिग्री, जबकि पेंड्रा रोड में सामान्य औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम है।