CG Weather Update: 25 मई से नौतपा होंगे शुरु, पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। साल के सबसे गर्म नौ दिन जिन्हें नौतपा कहा जाता है। नौतपा की शुरुआत देश में 25 मई से हो रही है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के शुरूआती चार दिन में तो तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में इन दिनों नमी का आना शुरू हो गया है।
इसके चलते शुक्रवार को बस्तर व सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। भले ही तापमान में मामूली गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से थोड़े कम रहे, लेकिन तेज धूप के चलते उमस अधिक रही।
प्रदेश में तिल्दा रहा सबसे गर्म
गुरुवार को प्रदेशभर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा, तिल्दा का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है।
पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल ऐसा ही बना रहेगा और कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से झारखंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम बिहार के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।
इसके प्रभाव से उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश के आसार हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 27 व 28 मई को तपिश बढ़ने की संभावना है तथा 29 मई को तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और तपिश कम होगी। इसके बाद 30 मई से 2 जून तक मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।
बिलासपुर मौसम अपडेट न्यायधानी में हाय रे गर्मी....सड़क छोड़ रही पसीना, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज
चमड़ी जला देने वाली इस गर्मी के बीच लोग दिनभर छांव की तलाश में भटकते रहते हैं। मनुष्य के साथ अन्य जीव-जंतु की स्थिति भी ठीक नहीं है।
शाम को भी राहत नहीं, उमस से हलकान
राजस्थान से आ रही नमी
आज सामान्य रहेगा मौसम
बिलासपुर। हाय रे गर्मी... दिन चैन न रात में सुकून। चमड़ी जला देने वाली धूप तो शाम को उमस से परेशानी। आमजन गर्मी से हलकान है। सड़क की डामर पिछल रही है,मानों वह पसीना छोड़ रही हो। एसी, कूलर और पंखा भी ठीक से काम नहीं कर रहा। ऊपर से बिजली विभाग की करस्तानी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। गर्मी का यह सिलसिला अभी और तेज होगा।
न्यायधानी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। हालांकि गुरुवार को तापमान थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। पारा 41 डिग्री पर आ गया। तापमान सामान्य से अभी कम है लेकिन गर्मी का सितम बेदम है। धरती तप रही है। दिन में घर से निकलना मुश्किल हो चुका है। घर की छत और दीवारें तक तपने लगी है।
चमड़ी जला देने वाली इस गर्मी के बीच लोग दिनभर छांव की तलाश में भटकते रहते हैं। मनुष्य के साथ अन्य जीव-जंतु की स्थिति भी ठीक नहीं है।
राजस्थान से आ रही नमी
एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से झारखंड तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तरी मराठवाड़ा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम बिहार के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। इस वजह से दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
आज सामान्य रहेगा मौसम
मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में 24 मई को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर और चरम दक्षिण भाग होने की संभावना है।
कल से नौतपा प्रारंभ, गर्मी तेज
25 मई से नौतपा प्रारंभ हो रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नौ दिनों तक गर्मी का असर और तेज रहता है। लू जैसी स्थिति निर्मित होगी इससे बचने आमजन को उपाय करने होंगे। इस दिन सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है, जिसके साथ ही नौतपा का आगाज होगा। इस दौरान गर्मी प्रचंड रहेगी और पारा और चढ़ेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 41.6 27
पेंड्रारोड 39.6 24.6
अंबिकापुर 38.8 23
माना 40 25.8
जगदलपुर 37.4 25.4