Bollywood News: इन एक्टरों ने खरीदी इतनी महंगी प्रॉपर्टी, कीमत सुन रह जाएगे दंग

 
 Bollywood News: इन एक्टरों ने खरीदी इतनी महंगी प्रॉपर्टी, कीमत सुन रह जाएगे दंग  
WhatsApp Group Join Now
बॉलीवुड सेलेब्स की नई प्रॉपर्टी: नए साल के पहले ही दिन, बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम सुर्खियों में आ गए हैं। जॉन ने साल 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म 'पठान' में एक विलेन का किरदार निभाया था, जो काफी प्रशंसा पाई थी। 

नए साल के आते ही, जॉन फिर से चर्चाओं में आ गए हैं, क्योंकि उन्होंने मुंबई में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। जॉन ने करोड़ों की कीमत वाली इस डील को हाल ही में फाइनल किया है।

बंगले के मालिक बने जॉन: जॉन अब्राहम ने मुंबई के लिंकिंग रोड, खार पर एक आलीशान बंगला खरीदा है। इस नए बंगले की कीमत 75 करोड़ रुपये है। 

जॉन ने पिछले महीने इस प्रॉपर्टी को 70.8 करोड़ रुपये के एग्रीमेंट पर साइन किया था। इसके अलावा, उन्होंने 4.25 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी अदा की थी।

एक्टर की नई प्रॉपर्टी कैसी है: जॉन अब्राहम ने प्रवीण नाथलाल शाह एंड फैमिली के बंगले को खरीदा है, जो 372 निर्माण भवन है। इस बंगले का एरिया 7,722 वर्ग फुट है, जबकि बंगले का आवासीय एरिया 5,416 वर्ग फुट है। जॉन की नई प्रॉपर्टी के बारे में उनके प्लान्स अभी सामने नहीं आए हैं।

साल 2023 में इन सेलेब्स ने खरीदी प्रॉपर्टी: इस साल 2023 में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी प्रॉपर्टी में निवेश किया। इस लिस्ट में आलिया (Alia Bhatt) ने तीन प्रॉपर्टीज से लेकर अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने शानदार अपार्टमेंट काजोल (Kajol) ने 16.50 करोड़ का नया प्रीमियम अपार्टमेंट लिया है। अजय देवगन ने 45.09 करोड़ और कार्तिक आर्यन ने 17.50 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी ली है। 

सोनाक्षी सिन्हा, मनोज बाजपेयी और प्रीति जिंटा जैसे फिल्मी सितारों ने भी साल 2023 में प्रॉपर्टी खरीदी है।