Bihar Weather : बिहार में कब दस्तक देगा मानसून? पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिन में गर्म पछुआ का प्रवाह से शरीर में जलन जैसे महसूस हो रहा है
 
बिहार में कब दस्तक देगा मानसून? पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट
WhatsApp Group Join Now

 Bihar Weather News: बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिन में गर्म पछुआ का प्रवाह से शरीर में जलन जैसे महसूस हो रहा है तो रात्रि में उमस भरी गर्मी से बुरा हाल है। मौसम में 13 जून तक कोई विशेष बदलाव की संभावना है।

इस दौरान गर्मी व लू का कहर जारी रहेगा। राजस्थान से आ रही गर्म पछुआ हवा और तीखी धूप की वजह से रविवार को पटना सहित जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर तीसरे दिन भी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रविवार को पटना 12 जिले लू व भीषण लू की चपेट में रहे, जबकि अन्य जिलों में गर्म दिन से लोग परेशान रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी समेत नालंदा, गया, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में गर्म दिन रहने के साथ गर्म रात्रि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिणी भागों के बांका, बेगूसराय, वैशाली, सारण, सिवान, शेखपुरा, गोपालगंज, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल, जहानाबाद में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, अन्य जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश

किशनगंज, अररिया, बांका, भागलपुर में छिटपुट वर्षा की संभावना है। 

मानसून आने का इंतजार

भीषण गर्मी से राहत पाने को लेकर लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून बीते 10 दिनों से बंगाल के इस्लामपुर में रूका है। पूर्वी भारत में मानसून रूकने के कारण प्रदेश में इसके समय पर आने के आसार कम हैं।

मौसम विज्ञानी के अनुसार प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावित तिथि 13-15 जून निर्धारित है। पूर्वानुमान के आधार पर 15 जून से मानसून को आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान अगर मौसमी सिस्टम सक्रिय होगा तो 15 जून के पहले मानसून को आगे बढ़ने की संभावना है।