Bihar Weather Today: अगले 4 दिन बिहार में कहर ढाएगी गर्मी, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

अप्रैल का महीना शुरु होते ही बिहार का मौसम बदल गया है। आज पटना समेत इन जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।
 
 अगले 4 दिन बिहार में कहर ढाएगी गर्मी, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा अपडेट
WhatsApp Group Join Now

Bihar Ka Mausam: अप्रैल का महीना शुरु होते ही बिहार का मौसम बदल गया है। आज पटना समेत इन जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर-पश्चिम हवा के कारण सुबह में हल्की ठंड पड़ेगी। वहीं धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। पटना में आज न्यूनतम 24.02 और अधिकतम 36.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 दिनों तक बिहार के लोग गर्मी से परेशान रहेंगे।

उत्तर दिशा से हवाओं का प्रवाह बने होने के कारण सुबह में हल्की ठंड व दिन में तीखी धूप के साथ तापमान में वृद्धि होगी। चार दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि होने से गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने के आसार हैं। रविवार को पटना व आसापास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने के साथ दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई।

गया के वजीरगंज में 4.6 मिमी, नवादा के हिसुआ में 3.2 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 2.2 मिमी, गया के फतेहपुर में दो मिमी एवं बांका में एक मिमी वर्षा हुई। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि 41.9 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

मोतिहारी को छोड़कर पटना समेत सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी से परेशान रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद जिले में 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

गया के अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री, औरंगाबाद में दो डिग्री, डेहरी में 0.6 डिग्री,बक्सर में 1.2 डिग्री, भोजपुर में 0.6 डिग्री, छपरा में 3.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 3.4 डिग्री, शेखपुरा में 2.8 डिग्री, बांका में 4.5 डिग्री, भागलपुर में चार डिग्री, कटिहार में 3.5 डिग्री, पूर्णिया में 2.7 डिग्री, अररिया में 1.7 डिग्री, फारबिसगंज में 2.6 डिग्री, खगड़िया में तीन डिग्री, बेगूसराय में 2.1 डिग्री, वैशाली में 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 37.7 23.7

गया 38.2 20.4

भागलपुर 37.3 23.4

मुजफ्फरपुर 36.0 24.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)