इस राज्य की सरकार का बड़ा फैसला, गाय को घोषित किया राज्यमाता
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
Sep 30, 2024, 14:40 IST

WhatsApp Group
Join Now
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता (state mother) घोषित कर दिया है। इसके लिए सरकार की ओर से एक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जिसमें कहा गया है कि यह फैसला भारतीय संस्कृति, वैदिक काल में गाय के महत्व को देखते हुए लिया गया है।
खबरों की मानें, तो फैसले में कहा गया है कि देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए उपयुक्त है।
शिंदे सरकार के फैसले की मानें, तो आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति,पंचगव्य उपचार पद्धति और गोमूत्र जैविक खेती पद्धति में भी इसका बहुत महत्व है।
इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने गाय (Cow) को अब से राज्यमाता घोषित किया है।