Bharat Ratna: अब तक कितने प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न? परीक्षा में आ सकता है प्रश्न, देखें लिस्ट

 
 Bharat Ratna: अब तक कितने प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न? परीक्षा में आ सकता है प्रश्न, देखें लिस्ट 
WhatsApp Group Join Now
भारत सरकार ने जनवरी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की थी। हाल ही में लालकृष्ण आडवानी को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया था।

इसके बाद, अब केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिंहा राव, वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। 

ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक कितने प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से भी यह सवाल काफी अहम है।

 भारत के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट 

यहां देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के नाम और कार्यकाल के बारे में बताया गया है:

नाम     कार्यकाल
पंडित जवाहरलाल नेहरू    15 अगस्त 1947 - 27 मई 1964
गुलजारीलाल नंदा (अंतरिम)    27 मई 1964 - 9 जून 1964
11 जनवरी 1966 - 24 जनवरी 1966
लाल बहादुर शास्त्री    9 जून 1964 -11 जनवरी 1966
इंदिरा गांधी    24 जनवरी 1966 - 24 मार्च 1977
14 जनवरी 1980 - 31 अक्तूबर 1984
मोरारजी देसाई    24 मार्च 1977 - 28 जुलाई 1979
चौधरी चरण सिंह    28 जुलाई 1979 - 14 जनवरी 1980
राजीव गांधी    31 अक्तूबर 1984 - 2 दिसंबर 1989
विश्व प्रताप सिंह    2 दिसंबर 1989 - 10 नवंबर 1990
चन्द्रशेखर    10 नवंबर 1990-21 जून 1991
पी वी नरसिम्हा राव    21 जून 1991 - 16 मई 1996
अटल बिहारी वाजपेयी    16 मई 1996-1 जून 1996
18 मार्च 1998 - 22 मई 2004
एच. डी देवेगौड़ा    1 जून 1996 - 21 अप्रैल 1997
इंद्र कुमार गुजराल    21 अप्रैल 1997 - 18 मार्च 1998
डॉ.मनमोहन सिंह    22 मई 2004 -17 मई 2014
नरेंद्र मोदी    26 मई 2014 -23 मई 2019
30 मई 2019 -निवर्तमान

इतने प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न 

देश में अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं, उनमें से अब तक 6 + 1 (अंतरिम प्रधानमंत्री) को भारत रत्न दिया जा चुका है, जबकि इस वर्ष चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव को सम्मानित किए जाने का एलान किया गया है। यहां सभी प्रधानमंत्रियों के नाम की लिस्ट दी जा रही है। अगर आप प्रतियोंगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके काफी काम आ सकती है।

नाम                            साल 
पंडित जवाहर लाल नेहरू    1955
लाल बहादुर शास्त्री    1966 
इंदिरा गांधी    1971
राजीव गांधी     1991
मोरारजी देसाई    1991
गुलजारी लाल नंदा (अंतिरम प्रधानमंत्री)    1997
अटल बिहारी वाजपेयी    2015
चौधरी चरण सिंह     2024 में एलान हुआ
पीवी नरसिंहा राव      2024 में एलान हुआ