उत्तराखंड में फिर हुआ हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं केदारनाथ मंदिर भी सुरक्षित, यहां देखे वीडियो
Oct 1, 2022, 10:43 IST
WhatsApp Group
Join Now
उत्तराखंड में शनिवार को बर्फीले तूफान ने कहर ढाया है। हालांकि राहत इस बात की है कि इस आपदा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साथ ही हिंदू धर्मालंबियों की श्रद्धा का प्रमुख केंद्र केदारनाथ मंदिर भी इस आपदा के दौरान सुरक्षित है। श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ, लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इस घटना की आधिकारिक तौर पर अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सूचना मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।