Amritpal Singh: अमृतपाल भगोड़ा घोषित, गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन सतर्क, प्रदेश में हाई अलर्ट, कई जिलों में धारा 144 लागू

 
hjg
WhatsApp Group Join Now

Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने शनिवार को खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के सदस्यों के खिलाफ एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस के अनुसार, 78 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया है, कई और हिरासत में लिए गए हैं। 

जबकि अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य लोग भाग गए हैं। इसके चलते पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया। जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं।

पुलिस ने दावा किया कि उसने अब तक नौ हथियारों को जब्त कर लिया है। इस बीच, इंटरनेट सेवाओं को रविवार दोपहर 12 बजे तक निलंबित कर दिया गया है। इस बीच, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। 

अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ ही भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। अमृतपाल अजनाला थाने पर पुलिस पर हुए हमले में आरोपी है। 

पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि अमृतपाल जालंधर की शाहकोट मलसियां रोड पर साथियों के साथ पहुंचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने मौके से संस्था के सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस बीच, अमृतपाल भाग निकला। 

उसके पीछे पुलिस की करीब 60 गाड़ियां लगीं थीं। पुलिस को पीछे देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ मोड़कर भगा ले गया। बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों से एक .315 बोर की राइफल, सात 12 बोर की राइफल, एक रिवाल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 कारतूस बरामद हुए हैं।