Ajab Gajab: कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी ये सनकी महारानी, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी ये सनकी महारानी, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
Updated: Jul 13, 2024, 15:01 IST

WhatsApp Group
Join Now
Ajab Gajab: इतिहास में कई ऐसी घटनाओं का जिक्र किया गया है, जिनपर यकिन करना मुश्किल हो जाता है। हंगरी की एक रानी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इस रानी ने अपने आपको सुदंर और जवां रखने के लिए क्रुरता की सारी हदें पार कर दी थी।
हंगरी की महारानी एलिजाबेथ बाथरी इतिहास की सबसे खतरनाक और खूंखार महिला माना जाता है। कहां जाता है कि एलिजाबेथ ने 1585-1610 के बीच करीब 600 से ज्यादा लड़कियों की हत्या कर दी। कुवांरी लड़कियों की हत्या कर रानी उनके खून से स्नान करती थी। बताया जाता है कि रानी ऐसा जवां दिखने के लिए करती थी।
एलिजाबेथ बाथरी को "ब्लड काउंटेस" के नाम से भी जाना जाता है। वह कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थीं। यह माना जाता है कि उन्होंने ऐसा अपनी युवावस्था और सौंदर्य को बनाए रखने के लिए किया। एलिजाबेथ बाथरी के बारे में कई कहानियां और मिथक प्रचलित हैं, और उन्हें इतिहास की सबसे कुख्यात महिला सीरियल किलर माना जाता है। उनके खिलाफ आरोप थे कि उन्होंने सैकड़ों युवा लड़कियों की हत्या की। हालांकि, उनके जीवन और अपराधों के बारे में कई बातें अब भी विवादित और अस्पष्ट हैं।