LPG Price Changed : देशभर में लागू हुए LPG गैस सिलिंडर के नए रेट, देखें पूरी लिस्ट

नए साल के पहले दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। 1 जनवरी 2023 (1 January 2023) से गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price) की कीमतों में इजाफा हुआ है।
 
LPG
WhatsApp Group Join Now

LPG Price Today: नए साल के पहले दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। 1 जनवरी 2023 (1 January 2023) से गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price) की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज से सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है। 

आपको बता दें कि गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक सभी शहरों में गैस सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है। आइए आपको बताते हैं किस शहर में क्या है सिलेंडर के रेट-

कौन सा सिलेंडर हुआ महंगा?

1 जनवरी 2023 से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। यानी घरेलू सिलेंडर के लिए आपको पिछले महीने की तरह ही खर्च करना होगा। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के लिए 25 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

कमर्शियल सिलेंडर के रेट-

>> दिल्ली - 1769
>> मुंबई - 1721
>> कोलकाता - 1870
>> चेन्नई - 1917

घरेलू सिलेंडर के रेट-

>> दिल्ली - 1053
>> मुंबई - 1052.5
>> कोलकाता - 1079
>> चेन्नई - 1068.5

पिछले एक साल में सिलेंडर 153.5 रुपये महंगा हुआ है

घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में पिछला बदलाव 6 जुलाई 2022 को किया गया था। पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 153.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सिलिंडर कितनी बार महंगा हुआ था

साल 2022 में मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। बाद में मई के महीने में कीमतों में फिर से 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, मई के महीने में दूसरी बार कीमतों में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद आखिरी बार जुलाई में कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।