55 साल का ससुर 19 की बहू से करता रहा रेप, 4 महीने पहले हुई थी शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

पूर्णिया से एक मामला सामने आया है जिसमे 55 साल का ससुर अपनी 19 साल की बहू के साथ 4 महीने से रेप कर रहा था।
 
bihar news

Viral News: पूर्णिया से एक मामला सामने आया है जिसमे 55 साल का ससुर अपनी 19 साल की बहू के साथ 4 महीने से रेप कर रहा था। इसके साथ साथ ससुर ने बहु की वीडियो तक बना कर रखी थी। ताकि वीडियो के जरिए वो बहू को ब्लैकमेल कर सके। वो बहू से वीडियो डिलीट करने के एवज में 2 लाख रुपए भी मांग रहा था।

इतना ही नहीं, वह बार-बार बहू को धमकी भी देता था कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जहर खिलाकर उसे मार डालेगा और शव को नदी में फेंक देगा। वो अपनी पहली बहू के साथ भी ऐसा ही कर चुका है।

आरोपी ससुर जदयू का पूर्व पूर्णिया महानगर महासचिव रह चुका है। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि जदयू नेता के बेटे की शादी 4 महीने पहले ही 5 नवंबर 2022 को कटिहार की लड़की से हुई थी। पति पूर्णिया में ही किराने की दुकान चलाता है। वह दिनभर दुकान में व्यस्त रहता है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी अपनी बहू को डरा धमकाकर हर रोज रेप करता।

उसने वीडियो भी बना लिया और बहू से रुपए की मांग भी करने लगा। यहां तक कि किसी को भी इस संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। बहू ने 4 महीने तक यह सब झेलती रही।

मामला जब हद से गुजर गया तो उसने घटना की जानकारी अपनी मां और सगे-संबंधियों को फोन पर दी। बेटी की बात सुनते ही मायके वालों का होश ही उड़ गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल जांच कराया। इसके बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता के परिजन का आरोप है कि आरोपी ने इससे पहले भी अपने बेटे की पहली पत्नी के साथ ऐसा ही किया था। तंग आकर वह घर छोड़कर भाग गई थी।

इसके बाद आरोपी ने अपने बेटी की दूसरी शादी कराई और उसके साथ भी वही किया। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।