RBI के फैसले के बाद लोगों को मिली राहत, अब बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, जानें कितना हुआ कम
Feb 13, 2025, 12:38 IST

WhatsApp Group
Join Now
RBI के रेपो कट करने के फैसले का असर दिखने लगा है। होम लोन लेने वाले लोगों के लिए राहत की खबर आ गई है। देश के कई प्रमुख बैकों ने अपने होम लोन पर ब्याज दरों में कमी कर दी है। इस बदलाव के चलते होम लोन की ईएमआई कम हो सकती है या लोन का टेन्योर घटाया जा सकता है।
इन बैंकों ने घटाई ब्याज दरें
ब्याज दर घटाने वालों में केनरा बैंक (Canara Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) समेत कई प्रमुख बैंक शामिल हैं।
जानें अब कितना ब्याज लेंगे बैंक
- केनरा बैंक ने 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है। यह नई दर 12 फरवरी 2025 से लागू है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने अब नई दरें 8.90% हो गयी है, जो 10 फरवरी 2025 से लागू भी हो गई है।
- बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ब्याज दर 9.35% से घटाकर 9.10% कर दी है, जो 7 फरवरी 2025 से लागू है।
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है, जो 11 फरवरी 2025 से लागू है।
- पंजाब नेशनल बैंक ने 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है, जो 10 फरवरी 2025 से लागू है।
- इंडियन ओवरसीज बैंक ने 9.35% से घटाकर 9.10% कर दिया है, जो 11 फरवरी 2025 से लागू है।
गौरतलब है कि बीते दिनों आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करने के फैसले के बाद किया था। इस कटौती से बैंकों के लिए उधार लेना सस्ता हो गया, जिसका सीधा लाभ अब होम लोन लेने वालों को मिलने वाला है।