साल भर में सोने की कीमत में भारी उछाल, 45 साल का टूटा रिकॉर्ड, चांदी पर भी पड़ा असर

 
साल भर में सोने की कीमत में भारी उछाल, 45 साल का टूटा रिकॉर्ड, चांदी पर भी पड़ा असर
WhatsApp Group Join Now

Gold Price Hike: साल 2024 कई मायनों में यादगार रहा। वहीं कुछ ऐसी चीजें रहीं, जिनका आमजन पर विपरीत असर पड़ा। ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते जहां पृथ्वी के तापमान ने इस वर्ष सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, तो वहीं महंगाई भी अपने चरम पर रही। भारत में तो महंगाई की स्थिति फिर भी नियंत्रण में रही, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो खाद्य पदार्थों के दाम भी आसमान पर पहुंच गए। पाकिस्तान के लोग 2 वक्त की रोटी के लिए भी तरस गए। 

इसी बीच इस साल सोने और चांदी की कीमतों में भी भरी उछाल देखने को मिला। इस साल सोने की कीमत में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई। 45 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो सोने और चांदी ने साल 2024 में सबसे ज्यादा बढ़त का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले साल 2007 में सोना करीब 31 प्रतिशत चढ़ा था। वहीं, सबसे तेज 133 फीसदी की वृद्धि साल 1979 में दर्ज की गई थी।

सोने ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड 

बीते रविवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट जरूर देखी गई। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 7806.3 रुपये प्रति ग्राम है, जिसमें कल 970.0 रुपये की गिरावट देखी गई। वहीं भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 7157.3 रुपये प्रति ग्राम है, जिसमें बीते रविवार को 890.0 रुपये की गिरावट देखी गई। पिछले सप्ताह भी सोने की कीमत में उतार- चढ़ाव दर्ज किया गया था। 

इसके अलावा भारत में चांदी की वर्तमान कीमत 95600.0 प्रति किलोग्राम है, जिसमें बीते रविवार को 900.0 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है। पिछले एक दशक के भीतर सोने की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। लेकिन साल 2024 में सोने की कीमतों में कुछ ज्यादा ही वृद्धि हुई। साल 2024 में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

सोने ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह जानकारी विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की ताजा रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सोने की कीमत में 7,300 रुपये प्रति ग्राम (नवंबर के अंत तक) की बढ़ोतरी हुई है। WGC की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में तेज वृद्धि मुख्य रूप से दुनियाभर के केंद्रीय बैंक की खरीद और निवेशकों की खरीदारी के कारण आई। 

2025 में सोने की कीमत का आउटलुक

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार, जीडीपी, फसलों की पैदावार और महंगाई जैसे प्रमुख फैक्टर पर नजर डालें तो 2025 सोने के लिए पॉजिटिव साल रहेगा। हालांकि, 2024 जैसी कीमत में तेजी देखने को नहीं मिलेगी। अगर तेजी आएगी, तो वह दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की ओर से खरीदारी पर ही होगी। 

वहीं, केंद्रीय बैंकों की मॉनिटरी पॉलिसी का भी असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, सोने के बाजार में चीन का योगदान महत्वपूर्ण होगा। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में सोने की कीमतों में 15 से 18 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।