Unique Bike: लेट कर चलानी पड़ती है ये अनोखी Bike, लोग बोले- अब ये क्या बना डाला

 
Unique Bike: लेट कर चलानी पड़ती है ये अनोखी Bike, लोग बोले- अब ये क्या बना डाला
WhatsApp Group Join Now

दुनिया में लोग एक से बढ़कर एक चीजों का अविष्कार कर देते हैं। ये अविष्कार हमें हैरानी में डाल देतें हैं ये कैसे हुआ। सोशल मीडिया पर एक अनोखी चीज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग कह क्या यह सच हो सकता है।

जी हां ये बिल्कुल सच है आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो यही कहेंगे।

;यह चीज कुछ और नहीं बल्कि एक बाइक है। दरअसल, एक अनोखी बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बाइक को बैठकर नहीं बल्कि लेटकर चलाया जाता है। इसे सुनकर आप भी हैरान हो गए ना, लेकिन ये सच है कि इसे लेटकर ही ड्राइव किया जा सकता है।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंबी सी बाइक है, जिसे एक शख्स लेटकर चला रहा है। इसके आगे और पीछे के पहिए काफी मोटे हैं और भारी-भरकम लग रहे हैं।

जो शख्स इस बाइक को ड्राइव कर रहा है वो इस पर पेट के बल लेटा हुआ है। आगे वाले पहिए के पास से वह बाइक को हाथों से कंट्रोल कर रहा है। साथ ही धीरे-धीरे बाइक को आगे बढ़ाता हुआ नजर आता है।

इस वीडियो को देखकर लगता है कि शख्स किसी प्रदर्शनी में पहुंचा हुआ है। जहां पर लोग खुद से बनाई हुई गाड़ी और बाइक लेकर पहुंचे हैं। वीडियो में शख्स की अनोखी बाइक जैसी कुछ और बाइक भी नजर आती हैं।



शख्स की ऐसी अनोखी बाइक देखकर लोग उसकी फोटो खींचने लगते हैं। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dailygameofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

इस वीडियो को अब तक 5.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 25 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। साथ ही लोग मजेदार कमेंट्स भी लिख रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'ये क्या बवाल है'।