Mahindra Upcoming SUV: Mahindra ने दिखाया अपना प्लान, अगले साल तक बाजार में लाएगी अपनी 6 नई दमदार एसयूवी, पढ़े डिटेल

 
Mahindra Upcoming SUV: Mahindra ने दिखाया अपना प्लान, अगले साल तक बाजार में लाएगी अपनी 6 नई दमदार एसयूवी, पढ़े डिटेल
WhatsApp Group Join Now

महिंद्रा ने नई थार और एक्सयूवी700 को क्रमश: 2020 और 2021 में लॉन्च किया था। दोनों एसयूवी को ग्राहकों द्वारा जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इनपर 1 साल से ज्यादा का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। अब बिक्री में और सुधार करने के लिए महिंद्रा मौजूदा एसयूवी लाइनअप को अपडेट कर रही है और साथ ही नए मॉडलों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। तो चलिए जानते हैं कि साल 2022 और 2023 में कंपनी द्वारा कोनसी एसयूवी लॉन्च की जा रही है


New Scorpio N:

महिंद्रा लंबे समय से प्रतीक्षित नई स्कॉर्पियो एन को 27 जून 2022 को लॉन्च करने वाली है। नए मॉडल को अभी के मॉडल के साथ ही बेचा जाएगा, जिसे स्कॉर्पियो क्लासिक कहा गया है। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन नए डिजाइन, फीचर केबिन और अधिक पावरफुल इंजन के साथ आएगी।

Bolero Neo Plus:

महिंद्रा इस साल नई बोलेरो नियो प्लस भी लॉन्च करने वाली है। नया मॉडल मूल रूप से बोलेरो नियो का 3 रो वेरिएंट होगा। इसमें थार एसयूवी वाला 2.2 लीटर का mHawk इंजन दिया जा सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आएगा।

Mahindra XUV300:

महिंद्र अप्रैल 2023 से पहले XUV300 को लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि इसे जनवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। यह Mahindra XUV300 का फेसलिफ्ट होने वाली है, जो बेहतर स्टाइल और अपग्रेड इंटीरियर के साथ आएगी। इसके कुछ डिज़ाइन एलिमेंट XUV700 जैसे हो सकते हैं।

Mahindra XUV400:

महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 2023 की पहले तीन महीने में एक्सयूवी300 प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी। अनुमान है कि इसे जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसे फिलहाल नई Mahindra XUV400 EV का नाम दिया गया है। l

Mahindra eKUV100:

महिंद्रा इस साल के अंत तक लंबे समय से आने को तैयार eKUV100 को भी लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए इलेक्ट्रिक मॉडल को e20 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि पिछली बार KUV100 मॉडल को सफलता नहीं मिली थी। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम रहने का अनुमान है।

5 Door Thar:

कंपनी अब बहुत दिन से मांग की जाने वाली 5 डोर थार लाइफस्टाइल एसयूवी कोनलांच करेगी। इसे देश में 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। 5 डोर मॉडल 2 डोर थार से लंबा होगी क्योंकि इसे लंबे व्हीलबेस पर तैयार किया जाएगा। इससे केबिन के अंदर ग्राहकों को ज्यादा स्पेस मिलेगा।