Mahindra Bolero 2022: अब Mahindra Bolero 2022 Model आ रही है नए अवतार में, मिलने वाला है Scorpio जैसा धाकड़ लुक

 
Mahindra Bolero 2022: अब Mahindra Bolero 2022 Model आ रही है नए अवतार में, मिलने वाला है Scorpio जैसा धाकड़ लुक
WhatsApp Group Join Now

नया मॉडल पहले से स्कॉर्पियो जैसा धाकड़ और फीचर्स में भी लाजवाब होगा। इंडिया में लोकप्रिय बोलेरो SUV को अगले अगले कुछ ही सालों में बाजार में उतारा जाएगा। नई बोलेरो एसयूवी में अल्टीमेट आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे।

इनमें से ड्यूल-टोन एक्सटीरियर शेड्स और नए मोनोटोन कलर सहित बड़े बदलाव होंगे। कंपनी कंट्रास्ट डुअल-टोन ट्रीटमेंट के साथ एक अलग और बेहतरीन नया रेड पेंट भी पेश करेगी।



वर्तमान में बाजार में उपलब्ध बोलेरो एसयूवी तीन अलग-अलग रंगों जैसे -लेकसाइड ब्राउन, मिस्ट सिल्वर और डायमंड व्हाइट में उपलब्ध है। लेकिन अपकमिंग महिंद्रा बोलेरो के फेसलिफ्ट का संपूर्ण डिजाइन और स्टाइल नहीं बदला जाएगा। बोलेरो की अपनी एक अलग पहचान बनी रहेगी। जिस लुक से पब्लिक उसे पसंद करती है, उसके साथ कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

बेहतरीन सुरक्षा के तौर पर नई बोलेरो अपकमिंग को 6 एयरबैग से लैस किया जा सकेगा। रियर पार्किंग सेंसर के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) भी जोड़ा जाएगा। ग्राहक की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और स्पीड अलर्ट की सुविधा भी होगी।



इस SUV में नए अपहोल्स्ट्री और ट्वीक्ड डैशबोर्ड की भी संभावना है। सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया हुआ हो सकता है। कीलेस एंट्री, यूएसबी,मैनुअल एसी यूनिट और ऑक्स कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ इनेबल्ड ऑडियो सिस्टम और कीलेस एंट्री जैसी तमाम सुविधाएं भी इस कार में मिलेंगी।

नई महिंद्रा बोलेरो के फीचर्स

अपकमिंग महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट में बात करें फीचर्स की तो वही 1.5L, 3-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन दिया हुआ होगा। जो वर्तमान बोलेरो के मॉडल में लगाया गया है।

ऑयल बर्नर 75bhp की पीक पावर पैदा करेगा और 210Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। पीछे के पहियों में एक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स होगा। यह 2WD सिस्टम के साथ स्थायी रूप से दिया हुआ होगा।