Mahindra Bolero 2022: नए अवतार में आएगी नई Mahindra Bolero, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगा शानदार लुक

 
Mahindra Bolero 2022: नए अवतार में आएगी नई Mahindra Bolero, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगा शानदार लुक
WhatsApp Group Join Now

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के रूप में Mahindra Bolero किसी परिचय की मोहताज नहीं है। जल्दी ही कंपनी बोलेरो का नया और अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च करने जा रही है। नई Mahindra Bolero का मॉडल भी पहले से ज्यादा शानदार और आकर्षक होगा और उसमें बहुत से नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार नए मॉडल को लॉन्च करने के बाद देश के चौपहिया वाहन मार्केट में एक बार फिर भारी घमासान छिड़ जाएगा।


ऐसा होगा Mahindra Bolero का नया अपग्रेडेड मॉडल
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट मनोज मीणा के अनुसार Mahindra Bolero को Scorpio जैसा लुक दिया जा सकता है। इसके अलावा डुअल एयरबैग्स होंगे, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड अलर्ट, कीलेस एंट्री, यूएसबी चार्जिंग, मैनुअल एसी यूनिट और ब्लूयटूथ इनेबल्ड ऑडियो सिस्टम जैसे बहुत से नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे।

अभी Mahindra Bolero मार्केट में तीन अलग-अलग कलर्स लेकसाइड ब्राउन, मिस्ट सिल्वर और डायमंड व्हाइट में उपलब्ध है, लेकिन नए मॉडल में नए कलर वेरिएंट भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि बोलेरो का बेसिक लुक वर्तमान जैसा ही रखा जाएगा लेकिन उस पर कुछ कॉस्मेटिक चेंजेज किए जाएंगे ताकि वो पहले से ज्यादा दमदार और शानदार दिख सकें। इसमें ड्यूल-टोन एक्सटीरियर शेड्स और नए मोनोटोन कलर स्कीम का भी यूज किया जा सकता है।

ऐसा होगा नई महिंद्रा बोलेरो का इंजन
नई Mahindra Bolero 2022 में 1.5L, 3-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 75bhp की पीक पावर और 210Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ ही एक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी होगा।


ये रहेगी New Mahindra Bolero 2022 की कीमत
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स के अनुसार नए मॉडल की कीमत में लगभग 40 हजार से 50 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल बोलेरो के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.71 लाख रुपए है जो टॉप मॉडल के लिए 9.70 लाख रुपए तक पहुंच जाती है। नए मॉडल की कीमत लगभग 9.50 लाख रुपए रखी जा सकती है।