Vastu Tips: घर में तुलसी का पौधा लगाते समय न करें ये गलती, हो जाएंगे कंगाल

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है।
 
Vastu Tips
WhatsApp Group Join Now

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। धार्मिक रूप से तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने के कुछ खास नियम हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए। घर में तुलसी का पौधा लगाते समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए नहीं तो घर में दुर्भाग्य आ जाता है। आइए जानते हैं तुलसी के पौधे से जुड़े इन नियमों के बारे में।

तुलसी के पौधे से जुड़े नियम

रविवार के दिन तुलसी के पौधे में कभी भी जल न चढ़ाएं और न ही इसके पत्ते तोड़ें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

अगर घर में तुलसी का पौधा है तो उसे कभी भी अंधेरे में न रखें। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक अवश्य जलाएं। इसे किसी खुली जगह पर रख दें।

तुलसी के सूखे पत्तों को कभी भी फेंके नहीं बल्कि पत्तों को धोकर तुलसी के पौधे की मिट्टी में डाल दें।

घर में तुलसी का सूखा पौधा नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह परिवार के सदस्यों के लिए दुर्भाग्य लाता है।

तुलसी का पौधा जमीन में नहीं लगाना चाहिए बल्कि हमेशा गमले में लगाना चाहिए।

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे के आसपास गंदगी न हो। तुलसी के पौधे को किसी भी कांटेदार पौधे के साथ नहीं रखना चाहिए।

तुलसी के पत्तों को कभी भी चाकू, कैंची या कील से नहीं तोड़ना चाहिए। इसके लिए उंगलियों का इस्तेमाल करें।

तुलसी के पत्तों को कभी भी अनावश्यक रूप से न तोड़ें। ऐसा करना पाप माना जाता है।

बिना स्नान किए तुलसी के पत्तों को न तो स्पर्श करें और न ही तोड़ें। ऐसी पत्तियां पूजा में भगवान को स्वीकार नहीं होती हैं।

तुलसी के पत्ते केवल धार्मिक या स्वास्थ्य कारणों से तोड़ें। तुलसी के पत्ते सूर्यास्त के बाद भी नहीं तोड़ना चाहिए।