क्या प्रेग्नेंट हैं Priyanka Chopra? बेबी प्लानिंग को लेकर कही ये बात

 
priyanka chopra shocking announcement about baby planning
WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने अपने नाम से पति निक का सरनेम 'जोनस' हटा दिया है। प्रियंका चोपड़ा के ऐसा करने के बाद से लगातार उनके तलाक को लेकर खबरें आ रही हैं। मालूम हो कि तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने पति के साथ सेप्रेशन से पहले ऐसा करती रही हैं। प्रियंका ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह एक्ट्रेस ने नहीं बताई है। हालांकि वह निक और अपने ससुराल वालों को फॉलो कर रही हैं और साथ ही उनके पोस्ट पर कमेंट भी, लेकिन सरनेम हटाने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

तलाक की खबरों के बीच कही ये बात

लेकिन क्या वाकई प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से तलाक लेने जा रही हैं? उनकी मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों का खंडन किया है और प्रियंका की तरफ से भी इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है। एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक को लेकर असमंजस बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने अपने नए शो में प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ी बात कह डाली है।

द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट

जोनस ब्रदर्स को रोस्ट करने वाला शो ‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। शो का एक छोटा सा हिस्सा प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वह निक जोनस के साथ उनके भाइयों का भी मजाक उड़ा रही हैं। पहले यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो क्लिप

प्रियंका ने खूब हंसाया

प्रियंका ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा, निक का मजाक बनाने का फिर चाहे दोनों के बीच का उम्र का फासला हो या इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स। दोनों के बीच के उम्र के फासले को लेकर प्रियंका ने कहा, निक और मेरे बीच 10 साल का उम्र का फासला है। तो 90 के दशक के ऐसे कई पॉप कलचर हैं जो निक नहीं समझते और मैं उन्हें एक्सप्लेन करती हूं।

निक ने मुझे टिक टॉक के बारे में समझाया और बताया इसे कैसे यूज करते हैं और मैंने उन्हें दिखाया कि एक सक्सेसफुल एक्टिंग करियर कैसे दिखता है। प्रियंका के इस स्टेटमेंट को सुनकर ना सिर्फ निक और उनके भाई बल्कि ऑडियंस भी खूब हंसी।

प्रियंका ने ये भी कहा कि उनके इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स जोनस ब्रदर्स से ज्यादा हैं। एक्ट्रेस ने कहा, आपने कभी नोटिस क्या कि जोनस ब्रदर्स ऑनलाइन कितना कंटेंट पोस्ट करते है? वो हमेशा इंस्टाग्राम में होते हैं, हमेशा अपने फोन पर। ये बहुत ही क्यूट है, मैं आपको बताती हूं क्यो। क्योंकि मेरे फॉलोअर्स के सामने इन सभी के फॉलोअर्स मिलाकर भी कम हैं। तो मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा पॉपुलर जोनस परिवार से जो है वो मैं हूं।

प्रेग्नेंसी को लेकर बोलीं प्रियंका

प्रियंका ने निक और ऑडियंस को चौंका दिया अपनी अनाउंसमेंट को लेकर। उन्होंने कहा, हम ही ऐसे कपल हैं अभी जिनके बच्चे नहीं हैं। केविन की 2 बेटियां हैं, जो की एक बेटी तो मैं भी एक अनाउंसमेंट करने वाली हूं। सॉरी बेबी, निक और मैं एक्सपेक्ट कर रहे हैं.... आज रात ड्रिंक करने का और कल सोने का।

अलगाव पर बोलीं प्रियंका

प्रियंका के सरनेम हटाने के बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें जोरों पर थीं। ऐसे में प्रियंका ने पति निक जोनस के सोशल मीडिया पर एक एक ताजा पोस्ट पर कमेंट करके अलगाव की खबरों पर विराम लगा दिया है। प्रियंका ने निक के पोस्ट पर लिखा है कि वह ताउम्र उन्हीं के साथ रहना चाहती हैं।