Teacher Eligibility Test: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरु, क्या है एप्लीकेशन फीस, यहां जान लें पूरी डिटेल्स

शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है
 
SDFDvb
WhatsApp Group Join Now

Teacher Eligibility Test: शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

इनके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से 18 मई से  1 जून, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 एप्लीकेशन फीस श्रेणी अनुसार निर्धारित है। वहीं  उम्मीदवार अप्लीकेशन फॉर्म में 06 जून, 2023 तक बदलाव कर सकते हैं। 

एचएसटीईटी 2023 का आयोजन 02 अगस्त, 2023 को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक किया जाना है।

पदों की संख्या : 8720

पदों का विवरण 

हिंदी : 509
अंग्रेजी : 1763
संस्कृत : 508
उर्दू : 42
गणित : 1362
जीव विज्ञान : 755
भौतिकी : 777
रसायन विज्ञान : 781
इतिहास : 304
राजनीति विज्ञान : 284
भूगोल : 149
अर्थशास्त्र : 287
समाजशास्त्र : 88
वाणिज्य : 514
कृषि : 569
गृह विज्ञान : 28

ये है एप्लीकेशन फीस

अनारक्षित वर्ग : 500 रुपये

आरक्षित वर्ग : 250 रुपये