SSC Calendar 2022: MTS, CHSL, CGL समेत सभी SSC भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर हुआ जारी, देखें पूरा शेड्यूल

 
SSC Calendar 2022: MTS, CHSL, CGL समेत सभी SSC भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर हुआ जारी, देखें पूरा शेड्यूल
WhatsApp Group Join Now

SSC Calendar 2022 : कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी ) ने वर्ष 2022-2023 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में एसससी ने एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत तमाम भर्तियों के नोटिफिकेशन निकलने और उनकी संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी दी है।

कैलेंडर के मुताबिक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती व हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती का नोटिफिकेशन 8 जुलाई को जारी होगा। इसकी परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी। वहीं दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2022 को जारी होगा।

यहां देखें भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

1- कैलेंडर में सबसे पहले MTS Havaldar भर्ती परीक्षा 2021 का जिक्र किया गया है जिसकी परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।

2- इसके बाद बताया गया है कि सेलेक्शन पोस्ट फेज - 10 2022 व सेलेक्शन पोस्ट लद्दाख परीक्षा 2022 का आयोजन अगस्त 2022 में होगा। इसके लिए आवेदन लिए जा चुके हैं।

3- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती के आवेदन लिए जा चुके हैं। इसके लिए एग्जाम अक्टूबर 2022 में लिए जाएंगे।

4- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2022 को जारी होगा। आवेदन 29 जुलाई तक लिए जाएंगे और परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी।

5- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2022 को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।

6- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।

7- दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर एसआई भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी होगा। आवदेन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।

8- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2022 को जारी होगा। टियर-1 परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।

9- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2022 को और परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।

10.- सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में ली जाएगी।

11- साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

12- दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी।

13- एसएससी सीएचएसएल 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा। आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे। टियर 1 परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में ली जाएगी।

14- कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी।

15- एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी।

16- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि सरकार की डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है।

उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पीएम मोदी के इस आदेश के एक सप्ताह एसएससी ने 70 हजार अतिरिक्त भर्तियां निकालने का ऐलान किया था। अब एसएससी ने अपनी भर्ती का कैलेंडर संशोधित किया है। अब भर्तियां जल्दी निकलेंगी और परीक्षाएं भी पहले होंगी।